Latest News

अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश कार्यकारिणी में नीमच जिले को मिला पूरा सम्मान

प्रदीप जैन October 9, 2020, 8:44 am Technology

 सिंगोली। अखिल भरतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा नीमच के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया है कि मध्यप्रदेश इकाई की महासभा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी में नीमच जिले को बहुत ही अच्छा महत्व मिला है प्रदेश कार्यकारिणी में जावी से राधेश्याम तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनासा से महेश पुरोहित उपाध्यक्ष, नीमच से ओमप्रकाश तिवाड़ी महासचिव, दिनेश शर्मा महासचिव, देवेंद्र शर्मा सह सचिव, गोपाल शर्मा सहमंत्री, भाटखेड़ी से रामेश्वर जोशी महासचिव सिंगोली से दिनेश भुवलिया उपाध्यक्ष, निशांत जोशी विधि मंत्री, शैलेश शर्मा संघठन मंत्री मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने हार्दिक बधाई शुभकामनाये दी।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी प्रमुख मंत्री सुबोध शर्मा का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया |

जिन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में नीमच जिले को पूरा प्रतिनिधित्व दिया।

Related Post