Latest News

11 अक्टूबर को उज्जवल भारत अभियान का चौथा स्थापना दिवस, प्रदेश भर में होगे जनसेवा के कार्य- प्रदीप जैन

प्रदीप जैन October 9, 2020, 8:41 am Technology

सिंगोली। राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान का 11 अक्टूबर को चौथा स्थापना दिवस है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज के निर्देशन मे मध्यप्रदेश के हर जिला ईकाई पर होगे समाज सेवा के कार्य।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि आज से चार साल पहलें देश में सामाजिक सरोकार के काम के माध्यम से राष्ट्र हित के कार्य करने के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज के सानिध्य में उज्जवल भारत अभियान संगठन की स्थापना की गई थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत शिक्षित भारत के साथ साथ गौ सेवा स्वच्छता जैसे अनेक समाज हितेशी कार्यो को लेकर संगठन राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है। ओर राष्ट्रीय नेतृत्व के अथक प्रयासों से बहुत ही कम समय में संगठन ने पुरे देश में अपनी एक अलग ही पहचान स्थापित की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज के त्याग और तपस्या के कारण ही आज संगठन इस मुकाम पर है। स्वामी जी अपना सब कुछ संगठन ओर राष्ट्र के प्रति समर्पित करते हुए दिन रात समाज सेवा मे लगे रहते है।

जैन ने बताया कि 11 अक्टूबर को स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के हर जिला ईकाई पर सामाजिक सरोकार के काम जिसमे चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण, कोरोना योद्धाओं का सम्मान, अस्पताल ओर स्कूल में स्वच्छता अभियान, स्कूल के बच्चों को पेन पेन्सिल ओर काफी का वितरण भुखो को भोजन बीमर को दवा जैसे कार्य किये जावेगें । जैन ने प्रदेश पदाधिकारियों संभाग प्रभारी जिलाध्यक्ष ब्लाॅक अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य साथियो से स्थापना दिवस पर बढ़ चढ़ कर भाग समाज सेवा के कार्य करने की बात कही है।

Related Post