Latest News

सरवानिया पुलिस ने 4 लीटर कच्‍ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Neemuch Headlines October 7, 2020, 9:50 pm Technology

नीमच। जावद थाना अंतर्गत सरवानिया महाराज चोकी टीम ने आज 4 लीटर हाथभट्टी से निर्मित कच्‍ची शराब लेकर घुमते एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सेमेली चंद्रावत निवासी रामचंद्र पिता भंवरलाल गुर्जर को हाथभट्टी से निर्मित 4 लीटर कच्‍ची शराब के साथ सरवानिया महाराज से गिरफ्तार किया है।

आरोपी केन में कच्‍ची शराब भरकर सरवानिया महाराज में घुम रहा था, तभी उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरूद्ध आबकारी अनिधियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

Related Post