Latest News

भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता के सिंगोली नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

प्रदीप जैन October 5, 2020, 10:38 pm Technology

सिंगोली। सोमवार भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता का सिंगोली नगर आगमन पर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया।

सांसद सुधीर गुप्ता सोमवार दोपहर कोटा होकर दिल्ली जाते समय कुछ देर के लिए सिंगोली भी रूके।

मिली जानकारी के अनुसार सांसद गुप्ता कोटा सासंद ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्री के देहांत होने पर उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित करने के लिये कोटा जाने के लिए सिंगोली होकर निकले

इस दौरान सिंगोली भाजपा मंडल के आग्रह पर कुछ समय के लिए सिंगोली भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले।

सांसद गुप्ता का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिंगोली आगमन पर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया।

सांसद गुप्ता के नगर प्रवेश के साथ ही सर्व प्रथम पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के निवास स्थान पर सासंद सुधीर गुप्ता नीमच विधायक परिहार भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार का जोरदार स्वागत किया गया।

उसके पश्चात नगर भाजपा कार्यालय पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने लाड़ले नेताओं का जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया ।

स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए ÷

सासंद गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार निरन्तर राष्ट्र हित में काम कर रहे हैं। हम सब भाजपा के सच्चे सिपाही है ओर संगठन के आदेशों की पालना करते हुए सदैव पार्टी को मजबूत बनाने का काम हमे करना है। समय बड़ा विषम परिस्थिति वाला है फिर भी हम सब सावधानी के साथ काम करते हुए |

मोदी जी के नेतृत्व किये गये जन हितैषी कार्यो को जन जन तक पहुँचाने का काम हमे करना है।

धारा 370 राम मंदिर तीन तलाक़ जैसे जटिल मुद्दो का हल भी मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किया है। जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की राज्य ओर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे ओर सरकार की हर अच्छी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुँचाने का काम हम कार्यकर्ताओं का है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान नीमच विधायक परिहार पूर्व विधायक दुलीचंद जैन मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम सासंद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता ऊकार लाल धाकड़ नगर भाजपा अध्यक्ष निशांत जोशी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनीष जैन नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर वरिष्ठ नेता प्रकाश शर्मा मोतीलाल धाकड़ हरिश शर्मा ओमप्रकाश पाराशर राजकुमार व्यास सरपंच सुगन लाल धाकड़ राधेश्याम धाकड़ राधेश्याम मेघवंशी बाबु लाल धाकड़ शेखर पालिवाल सुरेश बगड़ा शम्भु लाल सुतार धीरेन्द्र सिंह कौशल किशोर व्यास प्रशांत मलिक देवी लाल जंगम रंगलाल धाकड़ सुनील सोनी राकेश जोशी हिम्मत सिंह पारस जैन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहता मधु पालीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सोनी विक्रम ने किया ओर आभार मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने माना।

Related Post