Latest News

कांग्रेस नेत्री मानसी नायडू को मिली अहम् जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की प्रभारी नियुक्त

Neemuch Headlines October 4, 2020, 3:41 pm Technology

नीमच। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयुआई) की राष्ट्रीय समन्वयक, कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेत्री मानसी नायडू को महाराष्ट्र राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ज्ञात रहे मानसी नायडू कांग्रेस पार्टी की नीमच जिले से बहुत कम उम्र में ऊॅंची छलांग लगाने वाली नेत्री बन गई है। अपनी तेज तर्रार और दमदार कार्य शैली के चलते उन्होने बहुत ही कम समय में उॅंचा मुकाम पाया है। कांग्रेस पार्टी का आला नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिभा को निखारना जानता है उनकी प्रतिभा को अच्छी तरह से पहचानता है जनहित के कार्यो सहित निरंतर कांग्रेस के लिये सक्रियता के साथ किये जा रहे कार्यो के प्रतिफल के रूप में उन्हें कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन में उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक बनाया जा चुका है और अब उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निरंतर कांग्रेस हित मे सक्रियता के साथ काम करने वाली मानसी नायडू को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया जाना नीमच कांग्रेस के लिये गौरव की बात है।

जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम दीवान, बृजेश मित्तल ने मानसी नायडू को शुभाषीश के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की वहीं जिला कांग्रेस महामंत्री मनीष चान्दना, यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश अहीर, मनोहर अंब, मुकेश पोरवाल, जगदीश पुनर, दीपक चोधरी, मोनू लोक्स, नितिन हसीजा, महेश यादव, हबीब राही, अंकित यादव, सोनू रोहित यादव, पुष्करसिंह चोहान, मनीष कदम, राजीव भास्कर, वैभव अहीर आदि ने उनके प्रभारी नियुक्त होने से क्षैत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनके चिर परिचितों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की जा रही है।

Related Post