Latest News

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पयिदार के डंम्पर से गंभीर घायल की हुई मौत,डंपर चालक अभी भी फरार

Neemuch Headlines October 3, 2020, 12:57 pm Technology

नीमच। बीते 2 दिन पूर्व नीमच सिगोली मुख्य मार्ग पर नेवड ग्राम यहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के डंपर से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया था। जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया था और गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया था जिसकी आज उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जा रहा है की डंपर आरजे 09 जीबी 4451 एस के क्रेशर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार का है। वही घटना की जानकारी के बाद सिटी पुलिस ने डम्पर चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था वही डम्पर चालक मोके से फरार हो गया था। वही डम्पर से घायल व्यक्ति लोडकिया का निवासी शोभाराम बावरी बताया जा रहा है। नीमच सिटी थाने पर मामले में 289 और 337 में प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था।अब घायल की मौत के बाद अब 304 की धारा और बढ़ेगी।

Related Post