Latest News

महात्मा गांधी विचार मंच ने बांटी पांच सायकिल व सिलाई मशीन

Neemuch Headlines October 2, 2020, 9:17 pm Technology

नीमच, निप्र। आज 2 अक्टूबर है और न सिर्फ पूरा हिन्दुस्तान बल्कि दुनिया के कई देश 151वीं गांधी जयंती मना रहे हैं। आज महात्मा गांधी को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का विचार मन मे पुनः जागृत हो गया। महात्मा गांधी विचार मंच द्वारा जरूरतमंदों को साइकिल व सिलाई मशीन वितरण औरों के लिए प्रेरणादायी कदम है। उक्त विचार नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल ने महात्मा गांधी विचार मंच द्वारा आयोजित सिलाई मशीन व सायकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर आथिति व्यक्त किये।

सीएसपी शुक्ल ने राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मकथा सत्य के साथ मेरे प्रयोग पुस्तक पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि यह पुस्तक हम सबको अपने आपको आँकने, मापने और अपने विकारों को दूर कर सत्य पर डटे रहने की प्रेरणा देती है। मंच के जिला संयोजक डॉ. दीपक सिंहल ने इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जो बापू के नाम से पहचाने जाते है ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। डॉक्टर सिंहल ने लालबहादुर शास्त्री जी को सादगी की प्रतिमूर्ति बताया तथा सिलाई वितरण आयोजन में इनरव्हील नीमच डायमंड की भूमिका भी सराहना की।

आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर अशोक जैन ने कहा कि गांधी जी इस बात में विश्वास रखते थे कि हिंसा के रास्ते पर चलकर आप कभी भी अपने अधिकार नहीं पा सकते। उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया।

समाजसेवी किशोर जवेरिया ने कहा कि गांधीजी ने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति लगातार आवाज उठाई। वो चाहते थे कि ऐसा समाज बने जिसमें सभी लोगों को बराबरी का दर्जा हासिल हो क्योंकि सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है। उनमें भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

पत्रकार विवेक खण्डेलवाल सोनू बोले यह बात सही है कि हम सभी गांधीजी का काफी सम्मान करते हैं। लेकिन उनके सपने तो सभी पूरे होंगे जब हम उनके बताए शांति, अहिंसा, सत्य, समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे आदर्शों पर चलेंगे। तो आज के दिन हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर दानदाता डॉक्टर अनूप पिता नन्दकिशोर मंगल, बिल्लू वर्मा, अनीश नागोरी व डॉक्टर दीपक सिंहल के सौजन्य से आठ जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन व चार पुरुष व एक बालक को सायकिल उपस्थित महात्मा गांधी मंच के सदस्यों व रोटरी डायमंड इनरव्हील की सदस्याओं द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

कार्यकम के प्रारंभ में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया।

अतिथियों व दानदाताओं का स्वागत सूत की माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल, आईएम अध्यक्ष अशोक जैन, सचिव मनीष चमड़िया, रमेश कदम, किशोर जवेरिया, बिल्लू वर्मा, डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा, आशीष अग्रवाल, विकास सरावगी, हेमन्त जेन, डॉ अनूप मंगल, अनीश नागोरी, सत्येंद्र राठौड़, डॉ नरेन्द्र कुमावत, रवि सिंहल, मनीष दलवारिया, दीपक लालवानी, पवन, लक्ष्मणसिंह बापू, इनरव्हील नीमच डायमंड की पूजा खण्डेलवाल, पूजा गर्ग, पलक खण्डेलवाल, शर्मिला अजमेरा, अन्नपूर्णा शर्मा, श्रुति खण्डेलवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन महात्मा गांधी मंच के विवेक खण्डेलवाल सोनू द्वारा किया गया व

उपस्थित जनों का आभार मंच संयोजक दीपक सिंहल द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Post