Latest News

सी.आर.पी.एफ. में फिट इंडिया फ्रिडम रन समारोह मनाया गया

Neemuch Headlines October 1, 2020, 9:02 pm Technology

नीमच । ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, नीमच, स्टेशन स्थित संयुक्त अस्पताल

एवं रैंज नीमच ने मेहता स्टेडियम में, कोविड-19 के दिशा-निर्देशो का

पालन करते हुए दिनांक 01 सितम्बर से 02 अक्टुबर तक चलने वाले सी.आर.पी.एफ. फिट इंडिया फ्रिडम रन समारोह मनाया गया। भारत सरकार द्वारा चलाए गए फिट इंडिया मुवमेंट कार्यक्रम में डा.. ए. पी. महेश्वरी, महानिदेशक केरिपुबल द्वारा विशेष

रूप से बल देते हुए केरिपुबल के 3 लाख से अधिक जवानों, अधिकारियों व उनके परिवारजनों के लिए 1 करोड़ दुरी तय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा

इस कार्यक्रम को सी.आर.पी.एफ. फिट इंडिया फ्रिडम रन नाम दिया गया। जिसमें राजपत्रित

अधिकारीयों, अधीनस्थ अधिकारीयों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को

अपनी सुविधानुसार दौड़/चाल से कम से कम 5 कि.मी. प्रतिदिन व परिवारजनों के

साथ कुल 10 कि.मी. (कम से कम) प्रतिदिन की दुरियां तय करने का लक्ष्य रखा गया था,

जिसे राजेन्द्र सिंह रावत, डी.आई.जी., ग्रुप केन्द्र, नीमच के

मार्गदर्शन में कोविड संबंधी हिदायतो को ध्यान में रखते हुए पूरे जोश के

साथ पूरे माह में मनाया। जिसमें राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी,

जवानों ने एवं खासकर कैम्पस के बच्चों एवं महिलाओं ने

दिनांक 01 सितम्बर से 02

अक्टुबर तक सी.आर.पी.एफ. फिट इंडिया फ्रिडम रन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं

01 माह में आज दिनांक तक कुल 55000 कि.मी. से अधिक दूरी तय की। इ

समें केन्द्रीय स्तर पर महानिदेशालय केरिपुबल नई दिल्ली द्वारा पोर्टल बनाया गया जिस पर दिए गए लिंक पर कई प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी सेल्फी/फोटोग्राफ अपलोड किए एवं राष्ट्रीय स्तर के इस विशाल

कार्यक्रम में सी.आर.पी.एफ. की भागीदारी सुनिषित की।

इस दौरान दौड़ की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा सभी राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों एंव परिवार के सदस्यों/बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्रुप केन्द्र के डी.आई.जी. आर.एस.रावत, संयुक्त अस्पताल के डी.आई.जी. डा. अमिय रंजन सरकार, मनोज कुमार, कमांडेंट, ग्रुप केन्द्र, तथा तेज सिंह परिहार, द्वितीय कमान अधिकारी, रेंज नीमच, नीर सिंह मीना, उप कमांडेंट, राकेश कुमार, उप कमांडेंट, प्रसाद भावे, सहायक कमांडेंट ग्रुप केन्द्र नीमच तथा अन्य राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान एवं सी.आर.पी.एफ. परिवार के सदस्यों/बच्चों ने भारी संख्या में मौजूद थे।

Related Post