भाजपा जिलाध्यक्ष के डंम्पर से बाइक सवार गंभीर घायल, डंपर चालक मौके से फरार

Neemuch Headlines October 1, 2020, 4:12 pm Technology

नीमच। नीमच- सिगोली मुख्य मार्ग पर नेवड ग्राम मे आज बाईक सवार व्यक्ति डंपर से गंभीर घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था मे उपचार के लिए एम्बुलेंस अस्पताल लेकर गयी। वही बताया जा रहा है डंपर आरजे 09 जीबी 4451 एस के क्रेशर भाजपा जिलाध्यक्ष का बताया जा रहा है। वही घटना की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। ओर डंपर को थाने लाया गया। वही घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका एक हाथ भी फेक्चर बताया जा रहा है । घायल व्यक्ति लोडकिया का निवासी होकर शोभाराम बावरी बताया जा रहा है। मोके से डंपर चालक फरार हो गया।

Related Post