Latest News

जावद पुलिस ने 2 किलो 890 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

नरेंद्र गहलोत September 30, 2020, 7:35 pm Technology

नीमच।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रविन्द्र बोयट के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक ओ.पी.मिश्रा के नेतृत्व में जावद पुलिस टीम द्वारा 02 किलो 890 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 30/09/20 को जावद पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर महावीर गौशाला के पास नयागांव हाईवे पर बबलू उर्फ रूप सिंह पिता चमन सिंह शक्तावत उम्र 32 साल निवासी मुण्डला चक थाना नीमच सिटी जिला नीमच से 2.890 किलो ग्राम अवैध अफीम जप्त की जाकर आरोपी के विरूद्व थाना जावद पर अपराध क्रमांक 351/20 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अफीम के स्त्रौतो के संबंध में जांच जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओ पी मिश्रा, उनि कमलेश गौड, आरक्षक सतीश सिंह कुशवाह, आर0 आनन्द पाल सिंह, आर0 चंदन सिंह चोहान , आर वीरेन्द्र सिंह, आर रामनारायण की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post