Latest News

मनासा पुलिस की कार्यवाही संम्पति संबंधी अपराध में फरार ईनामी वारंटी गिरफ्तार

Neemuch Headlines September 30, 2020, 7:25 pm Technology

मनासा। सम्पति संबधी अपराधों में फरार चले रहे आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच मनोज कुमार राय द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज मनासा पुलिस को सफलता मिली है। थाना प्रभारी मनासा की टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस०एस० कनेश, एसडीओपी संजीव मूले के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए फरार वारंटी सिकंदर पिता मांगीलाल बांछडा उम्र 27 साल निवासी - डेरा नं 02 हाडीपिपल्या को गिरफ्तार किया है उक्त वारंटी थाना मनासा के अपराध क्र. 543/19 धारा 458,380 भादवि में लंबे समय से सकुनत से फरार चल रहा था जिसे आज मनासा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा के०एल० दांगी, उनि आजाद मो. खान, आर. विजय गुनेरा, आर. नरेन्द्र मालवीय आर. देवेन्द्र सिंह,आरक्षक प्रदीप तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post