Latest News

नीमच पुलिस का सूदखोरो के विरूद्व चलेगा विशेष अभियान

Neemuch Headlines September 30, 2020, 7:48 am Technology

नीमच। पुलिस द्वारा दिनांक 01.10.2020 से 30.10.2020 तक सूदखोरों के विरूद्व विशेष अभियान चलाया जा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को सूदखोरो के विरूद्व विशेष अभियान चलाये जाने संबंधी निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक राय द्वारा इस अभियान हेतु जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एस.एस.कनेश को अभियान के संबंध में नोडल अधिकारी बनाया गया है। सूदखोरो के विरूद्व अभियान के तहत जिलें के समस्त पुलिस थानों में शिविर का आयोजन कर सूदखोरो के विरूद्व शिकायतें प्राप्त की जावेंगी तथा सूदखोरो के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जावेंगी। इस प्रेस नोट के माध्यम से आम जनता को यह अवगत करवाया जाता है कि उन्हें किसी भी सूदखोर के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत या सूदखोरी के संबंध में कोई सूचना हो तो प्रेस नोट में दिये गये लेंडलाईन नम्बर, मोबाईल नम्बर एवं वाट्सएप नम्बर पर बगैर किसी भय के पुलिस अधिकारियों को अवगत करवाया जा सकता है।

पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच 07423-228000/

मो. न. एवं वाट्सएप न. 7049101042

थाना नीमच केंट - 07423-223057 / मोबाईल नम्बर 9479995472

थाना नीमच सिटी - 07423-232102/ मोबाईल नम्बर . 7049142018

थाना बघाना - 07423-234227/मोबाईल नम्बर 9479995545

थाना जीरन - 07423-236521/ मोबाईल नम्बर 9479995490

थाना जावद - 07420-232223/ मोबाईल नम्बर 7049142257

थाना रतनगढ़ - 07420-253038/ मोबाईल नम्बर 7049142145

थाना सिंगोली - 07420-251226/ मोबाईल नम्बर 7049142055

थाना मनासा - 07421-242036/ मोबाईल नम्बर 9479995560

थाना कुकडेंष्वर - 07421-231258/ मोबाईल नम्बर 7049142189

थाना रामपुरा - 07421-238228/ मोबाईल नम्बर 7049142328

Related Post