Latest News

1 घंटे की झमाझम बारीश में खेतों में कटी पड़ी फसल को हुआ भारी नुकसान

Neemuch Headlines September 27, 2020, 10:00 pm Technology

नीमच। रविवार दोपहर बाद जिले में घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश से कुछ हद तक उमस तथा गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों की खेता में काट कर रखी फसल बारिश के कारण पानी में डूब गई।

बतादे कि इन दिनों किसानों की फसल काटने का समय हैं। अचानक हुई बारिश के कारण कई गांवों में कटी पड़ी फसल बर्बाद हो गई। मनासा क्षेत्र के गांव दायमाखेड़ी, ग्राम पंचायत हाड़ी पिपलिया तथा असपास के कई गांवा में फसलों को नुकसान पहुंचा हैं। दोपहर करीब 2:00 बजे क्ष्‍ोत्र में 1 घंटे तक लगातार बारिश होने के कारण किसानों के खेतों में पड़ी सोयाबीन फसल पानी पर तैरने लगी। जानकारी अनुसार किसान श्रवण दायमा, कालू दायमा, मुकेश दायमा, जोरावर सिंह दायमा, मांगीलाल, गोपाल बंजारा, रतन बंजारा आदि किसानों के खेतों में पानी भर गया। जिससे सोयाबीन नष्ट हो गई और पानी में तैरने लगी।

Related Post