Latest News

45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मिली लाश, शरीर पर है छिलने के निशान

संजय नागोरी September 27, 2020, 9:37 am Technology

दड़ौली। समीपस्थ ग्राम मांडा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मुत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मांडा निवासी मुन्नालाल पिता नानूराम रेगर उम्र लगभग 45 वर्ष की लाश कल शाम 7 बजे ग्राम के बांडीपुरिया क्षेत्र में एक ग्रामीण ने देखी। जिस पर ग्रामीणों ने डीकेन पुलिस को सूचना दी। डीकेन चौकी प्रभारी ओ एल बारिया तत्काल मोके पर पहुचे। लाश की स्थिति से अवगत होने के बाद रतनगढ़ टी आई संदीप सिंह तोमर भी मौके पर पहुचे। रात्रि 9 बजे लाश को रतनगढ़ अस्पताल पहुचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक को कल दोपहर 3 बजे गांव में देखा गया था।उसकी लाश के गर्दन, हाथो ओर पैरो पर चमड़ी छीलने के निशान हैं। चौकी प्रभारी बारिया ने बताया मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मुन्ना लाल के एक बालक ओर एक बालिका है। और वो गांव में ही मजदूरी करता था।

Related Post