Latest News

किसानो की आवाज उठाने सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान बंधु सड़को पर उतरे

Neemuch Headlines September 26, 2020, 8:37 am Technology

नीमच। शुक्रवार को जिले भर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानो के साथ उनकी आवाज को मजबुती देने के एवं किसानो की हित की बात राष्ट्रपति एवं राज्यपाल तक पहुचाने के लिए किसान नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में सड़को पर उतर कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सोपा।

मिली जानकारी अनुसार समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान बंधु जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एकत्रित होकर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं किसान नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में एकत्रित होकर वाहन रैली निकाली। यह रैली गांधी भवन से शुरू होकर नगर के प्रमुख्य मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार पिंकी साठे को सौंपा गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं किसान नेता श्री अहीर व किसान बंधुओं के साथ कलेक्टर महोदय से भी मीले एवं किसानो की समस्या से अवगत कराते हुऐ ज्ञापन सोपा।

किसानो एवं कांग्रेस कार्यकताओं ने मील कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के विरोध में जमकर नारे बाजी की एवं किसान विरोधी बील को वापिस लेने की मजबुती से बात कही, साथ ही किसानो एवं श्री अहीर ने कहा यदि किसान विरोधी बील वापिस नहीं लिया गया तो पुरे देश में किसान एवं कांग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने नीमच मंडी मंे हो रहे किसानो के साथ छल और लुट को बंद करने वाले मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाया। उक्त ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार कृषि विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। कृषि विधेयक बील से किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अपने चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को लूटने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस हमेशा किसान हितेषी रही है वर्तमान में कांग्रेस पार्टी किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ज्ञापन के माध्यम से किसान विरोधी बील को वापस लेने की मांग की गई है। *कमलनाथ सरकार ने फसल बीमा के राज्य का अंश 509 करोड़ की बीमा प्रीमियम जमा कराई थी जिसकी बीमा कंपनी द्वारा 4600 करोड़ का बीमा राशि स्वीकृत किया गया था वही वर्तमान सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही हैं। वही किसानो के खातो में 5, 10 एवं 100 रूपये की राशि डाल कर उनके साथ छलावा कर रही है। 

ज्ञापन सौंपने से पूर्व समस्त किसान व कांग्रेस कार्यकर्ताओं गांधी भवन में एकत्रित हुए। सभा मे ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड,़ सेवादल प्रमुख ओम प्रकाश राव, जावद विस अध्यक्ष यूथ कांग्रेस दिनेश धनगर, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोरा, कार्यकारी अध्यक्ष रतनगढ़ शंभू चारण, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड,़ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं गांधी भवन में कोरोना महामारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से माक्स वितरण किए गए और वाहन रैली कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचने के पहले स्वयं किसान नेता राजकुमार अहीर के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं और किसानों को सैनिटाइज भी किया गया। उसके पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, एडवाकेट महेश पाटीदार, ब्लाॅक कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कालरा, ब्लाॅक कार्यवाहक अध्यक्ष निलेश रावल, जावद विस युथ अध्यक्ष दिनेश धनगर, सिंगोली ब्लाॅक बनवारी जोशी, रतनगढ़ ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र मंडोवरा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानूप्रताप, कार्यकारी ब्लाॅक शम्भू चारण, प्रितेश भट्ट, दिनेश नरवानिया, बाबूलाल पार्षद, मनोहर शर्मा, अरविंद बग्गड़, शाकिर हुसैन, फजले नबी, भानू टेलर, डाॅ. अमरसिंह गौड़, नरसिंह बंजारा, अर्जुन गुर्जर, लाखन यादव, देवन्द्र पाटीदार, यशपाल भटेवरा, सुधीर सेन, नीरज पंचोली, पंकज ऐरन, अभिषेक मालू, जगदीश राठौर, विक्की पाटीदार, सरफराज मंसूरी, कंवरलाल पाल, जाकिर मंसुरी, डाॅ राजू पाल, जाहीद पठान, हमीद नेता, हरीश सालवी, संजय ग्वाला, अर्जुन बैरागी, मिलकीत, कमल छपरीबंद, ठाकुर अमरसिंह, प्रतिप तीवारी, जगदीश बैरागी, मनोहर लड़ा, हमीद मंूसरी, मकबुल हुसेन, जगदीश सेन, शंकरलाल, सुंदरलाल, महेश सोनी, शब्बीर बोहरा, लखन भाटी, पिंटू आचार्य, महेन्द्र सिसोदिया, नानालाल शर्मा नितेश जोशी, जगदिश बंबोरिया, रमेश चंदवंशी, बाबुलाल बंबोरिया, दिनेश बागडिया, अमृत शर्मा, रवि शास्त्री, दशरथ गौड, कारूलाल विरवाल, ओमप्रकाश लोहार, लियाकत कुरैशी, अभिषे शुक्ला, गिरदारीलाल खटीक, कयामुद्दीन मंसुरी, गुलाबसिह, फजल मंसूरी, अमानुद्दीन, गोपाल शर्मा, जगदीश धाकड़, संजय जायस्वाल, के साथ सेकड़ो कांग्रेसजन व किसान बंधु मोजूद थे। गांधी भवन में कार्यक्रम का संचालन जावद ब्लॉक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष निलेश रावल एवं  आभार नीमच कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कालरा ने व्यक्त किया।

Related Post