Latest News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

प्रदीप जैन September 26, 2020, 8:27 am Technology

सिंगोली। सिंगोली भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल को याद करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जंयती के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। ओर मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम नगर अध्यक्ष निशांत जोशी ने अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम नगर अध्यक्ष निशांत जोशी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष जैन नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर सुरेश बगड़ा शम्भु लाल सुतार मोतीलाल धाकड़ हरिश शर्मा सुगन लाल धाकड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post