Latest News

भाजपा दीनदयाल मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल जी की जयंती

Neemuch Headlines September 26, 2020, 8:22 am Technology

नीमच। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती दिनांक 25 सितम्बर को पार्टी द्वारा दिये गए बूथ स्तर के 6 राष्ट्रीय कार्यक्रमो में से एक है। *इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल नीमच द्वारा मंडल स्थित दीनदयाल वाटिका इंदिरा नगर पर उपस्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया साथ ही मंडल की सभी पोलिंग बूथों पर पार्टीजन द्वारा पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम में दीनदयाल वाटिका में स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार , मंडल अध्यक्ष योगेश जैन , मण्डल महामंत्री विजय बाफना जिला उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़ , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पंजाबी , वरिष्ठ अभिभाषक सुरेश शर्मा , राजू देवी चौहान , मीनू लालवानी , मंडल उपाध्यक्ष हरलाल चौधरी , एवं युवा मोर्चा के सुनील तिवारी , दुर्गेश शर्मा , धारा सिंह यादव , गजेंद शर्मा , अंकित श्रीवास्तव , रामचंद्र धनगर , सतीश हांस अनिल माली , लोकेश कौशल , विक्की कुमियां , कपिल लक्षकार, राजेश कसेरा , विनीत सेठिया , रोबिन सेठिया व कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। दीनदयाल मंडलके हर पोलिंग बूथ पर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय का जन्म जयंती का कार्यक्रम मनाया जाएगा कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री विजय बाफना ने किया व आभार मण्डल अध्य्क्ष योगेश जैन ने किया। उक्त जानकारी युवा मोर्चा दीनदयाल मंडल नीमच मीडिया प्रभारी राजेश कसेरा ने दी है

Related Post