Latest News

श्रीमती मनीषा धवन नमो ग्रुप महिला मोर्चा उज्जैन जिलाध्यक्ष नियुक्त

Neemuch Headlines September 25, 2020, 4:55 pm Technology

नमो ग्रुप मध्यप्रदेश के प्रदेश सलाहाकार भूपेंद्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व प्रदेश महासचिव महिपालसिंह वाघेला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चौहान एवं राष्ट्रीय महासचिव इंज महर्षि देसाई व राकेश भावसार की सहमति से श्रीमती मनीषा धवन को नमो ग्रुप महिला मोर्चा उज्जैन जिले का जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित शर्मा ने बताया की प्रदेश में समस्त जिलो में संगठन का सक्रिय विस्तार किया जा रहा है जिससे सामाजिक श्रेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी, प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जिलो में गठन किया जा रहा है। श्रीमति मनीषा धवन के जिलाध्यक्ष बनने पर सभी ईष्ट मित्रो में हर्ष की लहर व्याप्त है।

उक्त जानकारी प्रदेश मंत्री पं मनीष जी जोशी द्वारा दी गई है।

Related Post