नीमच। कोरोना महामारी के बीच जहां लोगों का आवागमन रात्रि 8:00 बजे बाद लगभग कम हो जाता है ऐसे में नीमच पर फिर गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 1 माह पूर्व अनिल गौड़ नामक युवक ने ग्वालटोली क्षेत्र में हवाई फायर किया था। उस समय नीमच सिटी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। आज रात्रि लगभग 11:00 बजे उसी युवक अनिल गौड़ ने अपने जीजा पर विजडम इंटरनेशनल स्कूल के यहां गोली चला दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर नीमच सिटी पुलिस ने पहुंचकर आरोपी अनिल गौड़ को गिरफ्तार कर लिया और घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा। पुलिस की कार्यवाही जारी।