रतनगंढ। मेनारिया समाज की बेटी (श्री किशन गेंदालाल बस सर्विस छोटी सादड़ी की पोत्री) श्रीमती रेखादेवी नागदा धर्मपत्नी जितेंद्र नागदा निवासी रतनगढ़ जिला नीमच मध्यप्रदेश द्वारा सभी धर्मों को समान रूप से देखते हुए जैन समाज के 31 उपवास मासश्रमण कर अपने परिवार और मेनारिया समाज का नाम रोशन किया। नागदा मेनारिया परिवार की बेटी को सभी मेनारिया समाज की तरफ से आभार और प्रशंसा प्राप्त हो रही है। उक्त जानकारी मेनारिया समाज के उपखंड अध्यक्ष जगदीश शारदा छोटीसादड़ी द्वारा दी गई।