सैनिक कल्याण हेतु राशि संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य पर महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सम्मानित

Neemuch headlines April 21, 2026, 7:51 pm Technology

नीमच । नीमच। महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा लोक भवन, भोपाल में मंगलवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सैनिक कल्याण के लिए राशि संग्रहित करने में उत्कृष्ट कार्य करने पर नीमच जिले की ओर से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल पटेल ने सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि यह कोष वीर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु समर्पित है। उन्होंने नीमच जिले द्वारा इस पुनीत कार्य में किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उल्लेखनीय है, कि कलेक्टर चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले ने सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष हेतु निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि का संग्रहण कर प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सैनिक कल्याण संचालनालय, एवं लोक भवन भोपाल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post