पोषण पखवाड़ा के तहत पिपल्‍या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्‍पन्‍न

Neemuch headlines April 21, 2026, 8:02 pm Technology

नीमच । "पोषण पखवाड़ा" के तहत नीमच जिले में मंगलवार को पिपल्‍या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, प्रमेह आदि रोगों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही रक्तचाप की निःशुल्क जांच भी की गई। बच्चों के संज्ञानात्मक विकास हेतु थीम-03 " प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष)" के अंतर्गत खेल आधारित शिक्षण गतिविधियों का महत्व समझाया गया। इन शिविरों में कुल 61 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, डॉ.आरपी वर्मा, श्रीमती संजू भदौरिया, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, प्राचार्य, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post