Latest News

जिले के प्रत्येक गांव में करणी सेना के स्वागत बोर्ड जिलाअध्यक्ष (कार्यकारी) विक्की बना बांगरेड की ओर से लगाए जाएंगे

Neemuch headlines September 20, 2020, 10:38 pm Technology

मनासा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग और एट्रोसिटी एक्ट के विरोध गांव गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज गांव बिसलवास सोनीगरा में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान करणी सेना के स्वागत बोर्ड का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष विक्की बना बांगरेड के द्वारा प्रत्येक गांव में स्वागत बोर्ड लगाने की घोषणा की गई। इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष विक्की बना बांगरेड द्वारा इस मौके पर प्रदेश सचिव गिरिराज सिंह रूपपुरा संभाग महामंत्री पुखराज सिंह जवासा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह अंबावली महल जिला सचिव तहसील अध्यक्ष मनासा महेंद्र सिंह पिपलिया हाड़ी अरुण बना जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह उमाहेड़ा एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post