Latest News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला परिसर में भाजपाइयों ने मोदी जी के जन्मदिवस को मनाते हुए किया पौधारोपण

प्रदीप जैन September 20, 2020, 5:17 pm Technology

सिंगोली। आजादी के बाद देश का पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने आपको प्रधानमंत्री नही प्रधान सेवक का नाम प्रस्तुत किया। ऐसे महान जननायक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का 71 वा जन्म दिवस सेवा संकल्प एवं साप्ताहिक कार्ययोजना के तहत पूरा देश 14 सितम्बर से निरंतर एक के बाद एक नित्य नये आयोजन भाजपा नेताओ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

भाजपाइयों द्वारा मोदी के जन्म दिवस के साप्ताहिक कार्य योजना के तहत 19 सितम्बर शनिवार को शाम 5 बजे सिंगोलो भाजपा मंडल एवं भाजपा युवा मोर्चा के सयुक्त तत्वाधान में छोटी भोपाल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला परिसर में अलग अलग प्रजाति का पौधारोपण कर पौधों को पेड़ बनाने का संकल्प लिया गया। पोधो की सुरक्षा के लिये विशेष रूप से सावरिया गिट्टी क्रेशर के प्रोपाइटर राधेश्याम धाकड़ (आडवाणी) एवं कमलेश कुमार धाकड़ द्वारा पौधे एवं टीगार्ड का सहयोग किया।

मोदी जी जन्म दिवस साप्ताहिक अभियान के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओंकारलाल धाकड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष जैन, भाजपा के वरिष्ट नेता एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक विक्रम सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री राधेश्याम धाकड़, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, मोतीलाल धाकड़, जनपद सदस्य पंकज जैन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पारस कुमार जैन, झांतला नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश कुमार धाकड़ एवं सत्यनारायण सुतार, टीकम चन्द्र तुरंगरिया, ओमप्रकाश पारासर सुरेश कुमार बगड़ा, धीरेन्द्र सिंह शक्तावत, लव कुमार शर्मा, प्रशांत पालीवाल, राजेश धाकड़, युवानेता प्रमोद सोनी, प्रदीप कुमार सुतार, अनिल कुमार बैरागी सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post