Latest News

नीमच की बेटी को मिला बड़ा मुकाम, कांग्रेस में राष्ट्रिय स्तर तक पहुँची अबतक की सबसे कम उम्र की मानसी नायडू,

Neemuch Headlines September 19, 2020, 10:13 pm Technology

नीमच। कांग्रेस में छात्र संघ से शुरुआत करने वाली नीमच की होनहार बेटी मानसी नायडू के सपनो को मिली ऊंची उड़ान, छात्र संघ में जिले से राष्ट्रीय स्तर पर पाया मुकाम, राष्ट्रीय समन्वयक घोषित, स्नेहजनो ने दी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाये की। छात्र राजनीति और समाजसेवा के रूप में अपनी गहरी पहचान बना चुकी 20 वर्षीय मानसी नायडू को अपनी सक्रियता, निष्ठा और कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था के बलबूते छात्र संगठन एनएसयूआई में राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में एक ऊंचा और सम्मानजनक मुकाम मिला है। सुश्री नायडू नीमच ज़िले की पहली ऐसी युवती है। जिसे कांग्रेस में इतनी कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हाल ही में कोरोना वैक्सीन हेतु अपनी बॉडी टेस्टिंग, देश की राजधानी दिल्ली प्रोटेस्ट में गिरफ्तारी और कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग के विरोध को लेकर मानसी नायडू चर्चा में आई थी। छात्र संगठन ही नही कांग्रेस राजनीति में भी सुश्री नायडू बढ़कर हिस्सेदारी निभाती है। जिससे खुश होकर एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, मप्र प्रभारी नीतीश गौड़ की सिफारिश पर मानसी नायडू को बड़े पद पर पदस्थ किया है। सुश्री नायडू ने कहा कि पार्टी का यह सम्मान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और विश्वास के साथ पूरा करूंगी। छात्र संगठन में रहते हुए छात्रों के हितों की रक्षा करना पहला उद्देश्य है। संगठन के दायित्व सौंपने पर आभार वयक्त करती हु। मानसी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद ईस्ट मित्रो में हर्ष का माहोल है।

Related Post