Latest News

मनासा विधानसभा में 29 हजार 25 किसानों को 75.83 करोड का फसल बीमा व 411 लोगों को मिला वन अधिकार पट्टा, विधायक मारू ने दी शुभकामनाएं

नरेन्द्र कुशवाह September 19, 2020, 7:44 pm Technology

मनासा। मनासा विधानसभा में प्रधानमंत्री फसल बीमा व वन अधिकार पट्टों के लाभार्थियों को विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा में 29 हजार 25 किसानों को 75 करोड़ 83 लाख रूपए का फसल बीमा मिला है वहीं करीब 411 जनजाति समुदाय वन अधिकार पट्टों का लाभ मिला है। माननीय शिवराजसिंह जी चौहान ने प्रदेश के 22 लाख किसानों के खाते में 4688 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसमें मनासा तहसील में 21 हजार 44 किसानों के खाते में 58 करोड़ 19 लाख रुपए की फसल बीमा राशि ट्रांसफर की गई। वही रामपुरा तहसील के 7981 किसानों के खाते में 17 करोड़ 64 लाख की राशि ट्रांसफर की गई। विधायक मारू ने कहा अन्नदाता को आर्थिक रूप से सशक्त करने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार ने किसान को सुरक्षा व सम्मान मिल रहा है और प्रदेश और विधानसभा प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विधानसभा में 29 हजार 25 किसानों को 75.83 करोड का फसल बीमा का लाभ मिला। इससे किसानों में हर्ष है। 411 को मिला वन अधिकार पट्टा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी जो सालों से (2006 से पहले) वन भूमि काबिज थे लेकिन उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला था। ऐसे सभी हितग्राहियों को माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान ने वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टे वितरीत किए। शनिवार को ऑनलाइन विडियों कांफ्रेस के माध्यम से वन अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। इसमें मनासा विधानसभा में 411 जनताति समुदाय के लोगों को वन अधिकार का पत्र का लाभ मिला है। विधायक मारू ने कहा मनासा विधानसभा क्षेत्र में 411 लोगों को करीब 157.979 हेक्टेयर जमीन के वन अधिकार पत्रों का वितरण किया गया।

Related Post