Latest News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन गौमाता की सेवा के साथ खुशी का इजहार कर मनाया।

प्रदीप जैन September 18, 2020, 12:42 pm Technology

सिंगोली। भाजपा मंडल सिंगोली द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन नारायण गौ शाला कछाला पर गौ माता की सेवा करते हुए मनाया। साथ युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सायंकाल स्थानीय तिलस्वाॅ चौराहे पर अपने लाड़ले प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक काट कर मनाया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बाबू गुर्जर ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की मंगल कामनाओ के साथ नारायण गौ शाला कछाला पहुंच कर गौ माता की सेवा हरा चारा एवं दलिया खिला कर मनाया वही युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सायंकाल स्थानीय तिलस्वाॅ चौराहे पर मोदी के जन्मोत्सव पर केक काट कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम सासंद प्रतिनिधि राजकुमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष जैन नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर सुनील सोनी सुगन लाल धाकड़ राधेश्याम धाकड़ शिवा तंवर दीपक जैन लक्की नागर महेश लक्ष्यकार सुनील प्रजापत घनश्याम प्रजापत अभिषेक सोनी राजकुमार व्यास जीवन धारवाल अभय सिंह हेमराज हिम्मत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने एक दुसरे को मिठाई खिला कर मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिन को हम लोग सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। हम सभी को मोदी के कार्यो को जन जन तक पहुँचाने का काम करना है।

Related Post