Latest News

प्रधानमन्त्री मोदी का जन्मोत्सव मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने लिया सेवा का संकल्प, गोशाला को 11 हजार का किया दान

एम.डी.मंसूरी September 17, 2020, 9:56 pm Technology

सिंगोली। प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का जन्मोत्सव मनाते भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौसेवा का लिया संकल्प,

गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ दलिया खिलाया। तथा गौशाला प्रबंधन के लिए दान स्वरूप 11 हजार रुपयों राशि भेंट की। जैसा कि एक दिन पूर्व ही भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ ने बताया था कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव सप्ताह भर मनाया जायेगा। जिसमे मंडल द्वारा प्रतिदिन अलग अलग आयोजन होंगे। आज ग्राम कछाला स्थित नारायण गौशाला में गौ-रक्षा और सेवा का संकल्प लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़, दलिया और हरा चारा खिलाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक विक्रम सोनी, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, सिंगोली नगर भाजपा अध्यक्ष निशांत जोशी, भाजपा के वरिष्ट नेता मोतीलाल धाकड़, भाजपा मंडल महामंत्री राधेश्याम धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष पारस कुमार जैन, पप्पू धाकड़ झांतला, धनगांव सरपंच सुगनलाल धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि शंभूलाल सुतार, ओमप्रकाश पारासर, हिम्मत सिंह, बाबूलाल धाकड़ कछाला, अशोक कुमावत, रंगलाल धाकड़, मनीष जैन, प्रमोद सोनी, राहुल सोनी, कैलाश चंद्र धाकड़ बाबूलाल गुर्जर, शिवलाल खटीक सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post