जिले की पुलिस का बड़ा कारनामा 11.80 क्विंटल डोडाचूरा में दोनों आरोपियों को फरार कर किया बड़ा सेटलमेंट, मामला पहुचा आई जी तक

Neemuch Headlines September 17, 2020, 10:18 am Technology

नीमच। इन दिनों जिले में सभी थाना प्रभारियों के बीच एक अजीब सी होड़ लगी हुई है। हर कोई डोडाचुरा प्रकरण को पंजीबद्ध कर बड़े अधिकारियों के सामने अपनी अच्छी छवि बना रहे हैं। ऐसे में कुछ थाने और चौकिया ऐसी भी है जो खड़े तोड़ में विश्वास रखती हैं पूर्व में भी ऐसे कारनामे कर यह विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में 2 दिन पूर्व 11 क्विंटल 80 किलो डोडाचूरा के साथ एक आईसर और एक पल्सर गाड़ी को पकड़ने का कारनामा जिले के एक पुलिस थाने ने किया था। जिसे रातो रात सेट कर दिया गया। यहां तक कि आईसर का ड्रायवर और पायलटिंग करने वाले पल्सर मोटर सायकल का ड्राइवर भी मोके से गायब हो गया। मुखबीर की पुख्ता जानकारी के बाद भी मोके से दो ड्राइवरों का एक साथ गायब हो जाना अच्छा ख़ासा चर्चा का विषय बन गया है। साथ ही अब मामला लाखों के तौर बट्टे में जाकर सीमित हो गया। मझे की बात तो यह है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों तक को इसकी भनक नहीं लगी। अब यह मामला पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंच चुका है इस मामले में जल्द ही कोई बड़ी कार्यवाही देखने को मिलेगी।

इनका कहना--

आपके द्वारा जानकारी मिली है।अगर इस प्रकार से कार्य जिले में हो रही है तो निश्चित तौर पर दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

- राकेश गुप्ता- आई जी उज्जैन संभाग

Related Post