Latest News

पिपलोन के युवक ने जवासा ससुराल जाकर लगाई फाँसी, डायल 100 ने समय पर पहुँचकर बचाई जान पढ़े पूरी खबर

वीरेन्द्र पाटीदार September 16, 2020, 7:57 pm Technology

नीमच। नीमच सिटी थाना अंतर्गत गाव जवासा में ससुराल आये एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल पिता देवीलाल सालवी निवासी पीपलोंन नाम के व्याक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जवासा अपने ससुराल में फासी लगा ली। जिसके परिजनों ने तुरंत उसे उतारा और डायल 100 नीमच सिटी को सूचना दी। इसपर पायलट भूपेंद्र बरोड़ महिला प्रधान आरक्षक संगीता चौहान की सक्रियता से तुरन्त जवासा 9 मिनट के सफर में पहुचकर घायल को नीमच जिला अस्पताल पहुचाकर उसकी जान बचायी, जो आज गाँव और जिला अस्पताल में चर्चा का विषय बना रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पिपलोंन का निवासी होकर जवासा अपने ससुराल में फासी लगाने क्यों आया यह करना का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने विवेचना जारी की है।

Related Post