Latest News

पवन जाट भारतीय किसान यूनियन भारत के जिला अध्यक्ष नियुक्त, क्षेत्र में हर्ष की लहर

योगेश बैरागी September 15, 2020, 5:25 pm Technology

पालसोड़ा। भारतीय किसान यूनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांतसिंह राणा (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) द्वारा पवन जाट (फतेहनगर) पालसोड़ा को नीमच (मध्यप्रदेश) का जिला अध्यक्ष नियुक्त (अधिकृत) किया गया ! वही पवन जाट द्वारा वर्तमान समय मे लगातार सामाजिक संस्थाओं सहित राजनीति सफर में सक्रिय रहकर कार्य किया जा रहा है। जंहा सक्रियता को देखकर जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया! जंहा नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य संगठन में रहकर किसानों के हक़ की किसानों की आवाज़ हमेशा बुलन्द रहे। वही समय-समय पर शासन को किसानों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करवाना अन्य कई कार्य किसानों के हित में करना आदि प्रमुख उद्देश्य रहेंगे। वही राष्ट्रिय कार्यकारिणी द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी कि भारतीय किसान यूनियन भारत के नीति सिंद्धान्तों का पालन जाती धर्म से ऊपर उठकर बिना भेदभाव के (किसान हितार्थ) किसान यूनियन के हित मे कार्य करेंगे ! उक्त नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

Related Post