विक्रम फेक्ट्री में मजदूरो को पुनः कार्य पर लेने पर ग्रामीणों ने आज मंत्री सखलेचा से सौजन्य भेट कर आभार व्यक्त किया

संजय पांड्या September 12, 2020, 9:50 pm Technology

खोर। आठ माह पश्चात पुनः कार्य पर लिए जाने पर साथीगणों एवं ग्रामीणजनों ने आज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के फार्म हाउस नक्षत्र वाटिका पर पहुंचकर मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू गांव खोर के आईटी सेल के अध्यक्ष एस राठौड़ ने संगठन सहित पहुंचकर पुनः मंत्री सखलेचा का आभार प्रकट किया। मंत्री सखलेचा के निर्देशनुसार मंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू ने मौके पर पहुंचकर बीते दिनों जो मजदूर वर्ग का साथ दिया और विक्रम सिंह सोलंकी एवं पृथ्वीराज खोईवाल को कार्य पर पुनः लेने के लिए जो सहयोग किया वह बहुत ही सराहनीय है। इस हेतु महिलाओं मजदूरों इत्यादि ने मंत्री सखलेचा और गोखरू सहित जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं कारखाना प्रबंधन का पुनः आभार व्यक्त किया।

Related Post