महिलाओ की मांगो के सामने झुका विक्रम फेक्ट्री प्रबंधन, मजदूरो को लिया काम पर

संजय पण्डया September 11, 2020, 9:47 am Technology

खोर। कल दिनांक 10 सितम्बर को सुबह से ही महिलाओं ने इस बात को लेकर मोर्चा खोला हुआ था कि विक्रम सिंह सोलंकी एवं पृथ्वीराज खोईवाल नामक 2 व्यक्तियो को कार्य पर रखा जाएगा। उक्त मांग को लेकर महिलाओं ने जब सुबह से सभी गृहस्ती के काम छोड़कर यह मन में ठान ली थी कि आज गांधीवादी तरीके से मांग मनवानी है तो महिलाओं ने सुबह से भूखे और प्यासे जो मोर्चा खोला। ढलती शाम तक महिलाओं को उक्त मांग को लेकर बेठी रही। आखिर उन्हें जीत मिली और जिला प्रशासन, फैक्ट्री प्रबंधन को भी महिलाओं की दृढ़ संकल्प के समक्ष झुकना पड़ा। वही महिलाओं की मांग पूरी होने पर विक्रम गेट के मुख्य द्वार से पैदल गोरजा माता तक प्रदर्शन करते हुए महिला एकता जिंदाबाद, मज़दूर एकता जिंदाबाद, मजदूर भाई-भाई के नारे लगे वही प्रदर्शन करती हुई महिलाओं ने रैली निकाली और गौरजा माता के दर्शन किये। जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं मुख्य तौर से फैक्ट्री प्रबंधन का मांग मांगने पर महिलाओ ने आभार भी व्यक्त किया।

Related Post