Latest News

नीमच कैंट पुलिस को मिली सफलता 138 के मामले में 2 साल से फरार तीन मामलों में लिप्त स्थाई वारंटी गिरफ्तार

नरेन्द्र गहलोत September 10, 2020, 7:52 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय अति. पुलिस अधीक्षक एस एस कनेश और नगर पुलिस अधिक्षक राकेश मोहन शुक्ल के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार स्थाई धरपकड़ अभियान के अंतर्गत नीमच केंट थाना प्रभारी अजय सारवन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो साल से स्थाई फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी अनुसार फिरोज पिता बाबु मुसलमान निवासी पुरानी नगर पालिका नीमच को जावद फ़टे से गिरफ्तार किया! उक्त आरोपी 2 साल से फरारी राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर के अंदर काट रहा था, वहीं उक्त आरोपी 138 के मामले तीन मामलों में फरार चल रहा था। उक्त सराहनीय कार्रवाई मे सब इस्पेक्टर सुमित मिश्रा प्रधान आरक्षक कैलाश कुमरे प्रधान आरक्षक नीरज प्रधान, राजमल पाटीदार, राजेश चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post