खोर विक्रम फैक्ट्री पर महिलाए गेट के सामने बैठी, ताला लगाकर नारेबाजी कर रही, फेक्ट्री की हठधर्मिता पर रही मजदूरो पर भारी

Neemuch Headlines September 10, 2020, 9:30 am Technology

नीमच। जावद तहसील के ग्राम खोर स्थित विक्रम सीमेंट फेक्ट्री के गेट बाहर महिलाएं हड़ताल पर बैठ गईं। ये महिलाएं उन मजदुरों की पत्नियां है, जिनको विक्रम सीमेंट प्रबंधक आवश्यकता अनुसार ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। उन मजदुरो ने पूर्व में काफी लंबे समय तक हड़ताल की थी, लेकिन विक्रम प्रबंधक की हठधर्मिता के आगे वे टूट गए। क्षेत्र की सीमेंट फेक्ट्री विक्रम के अधिकारियो में लगातार क्षेत्र के ट्रक ड्राइवरों मजदूरो को हड़ताल करने और भूखे मरने पर मजबूर किया है। आज भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। जहा कोरोना महामारी में भी विक्रम प्रबंधन को इन गरीब लाचार मजदुर परिवारो पर दया नहीं आ रही है। केवल अपने निजी स्वार्थो की पूर्ति करती विक्रम सीमेंट ने नीमच जिले के कई क्षेत्रो को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। खनिज अधिकारी भी विक्रम के सामने नतमस्तक रहते है। आखिर प्रशासन कब इस हठधर्मी फेक्ट्री पर कोई उचित कार्यवाही करेगा जिससे मजदूरो और अन्य कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके।

Related Post