Latest News

नीमच नारकोटिक्स विंग की त्वरित कार्यवाही, ट्रामा सेंटर से भागा तस्कर आया गिरफ्त में

neemuch headlines September 7, 2020, 5:44 pm Technology

नीमच। थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर प्रकोष्ठ नीमच के अप. क्र 59/20 धारा 8/i8 एनडीपीएस एक्ट के आरोपी कालू सिंह पिता मानसिंह नि. जावी जिला नीमच को दिनांक 25.08.20 को मादक पदार्थ 07 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था जो कि उक्त आरोपी का पी.आर. दिनांक 31.08.20 को समाप्त होने से जे आर. हेतु विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नीमच के समक्ष प्रस्तुत किया था।

जो कि न्यायालय नीमच द्वारा आरोपी का जे आर स्वीकृत कर जेल दाखिल करने हेतु वारंट जारी किया गया था चूंकि उक्त आरोपी कालू सिंह पिता मान सिंह नि. जावी जिला नीमच की कोरोना जांच जिला चिकित्सालय नीमच से करवाते आरोपी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने से आइसोलेशन वार्ड ट्रामा सेंटर नीमच मे भर्ती किया गया था। जहां से दिनांक 01.09.2020 आरोपी ट्रामा सेंटर के रुम से हाथ से हथकड़ी निकाल कर भाग गया था। उक्त आरोपी कारुसिहं के विरुद्द थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 378/2020 धारा 224 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। जो उक्त आरोपी कारुसिहं को आज दिनांक 07.09.2020 को निरी.बी.एल सोलंकी द्वारा प्राप्त मुखबीर सुचना पर हमराह फोर्स उनि मो.रऊफ खान, प्रआर के के परिहार, प्रआर जावेद खान, आर. नंदकिशोर वर्मा, आर. दीपक पटेल, आर. निरंजनसिहं ,आर. विकास आर्य,आर. लाखन सिंह और. राहुल जैन व आर. विरेंद्रसिहं की मदद से डोरिया चौराहा निम्बाहेडा राजस्थान पर महादेव मंदिर से पकडा गया अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने हेतु बताया गया।

Related Post