Latest News

संयुक्त संघर्ष मोर्चा संघ के बैनर तले मंडी कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रहेगी, किसानो से किया आव्हान नहीं लाये मंडी में अपनी उपज

neemuch headlines September 5, 2020, 6:25 pm Technology

नीमच। संयुक्त संघर्ष मोर्चा संघ के बैनर तले मंडी कर्मचारियों की हड़ताल दिनांक 3 सितंबर से अनवरत जारी है। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भोपाल में कर्मचारी संघ की विशाल महारैली के पश्चात भी शासन द्वारा अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। जिसे लेकर कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रहेगी। सभी किसान बंधुओं को सूचित किया जाता है कि आगामी सोमवार से भी मंडी प्रांगण में कोई नीलामी नहीं होगी। अत: सभी किसान बंधुओं से अपील की जाती है कि वह कृषि उपज मंडी प्रांगण में अपनी उपज नहीं लावें। क्योंकि पूरे प्रदेश के साथ-साथ नीमच जिले की समस्त मंडीयां अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगी। उपरोक्त जानकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजयसिंह चौहान, जिला संरक्षक सुनिल भसीन, जिला अध्यक्ष अनिल सिंह परिहार, मंडी कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश सिंहल ने संयुक्त रुप से दी।

Related Post