Latest News

देवलोक के वृक्ष कल्पवृक्ष का किया पौधारोपण

दिलीप भारद्वाज August 27, 2020, 7:42 pm Technology

प्रतापगढ़। अरनोद स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक अरनोद के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र वीरवाल ने बताया कि विद्यालय में सर्वगुण संपन्न फलदार, फूलदार व छायादार वृक्ष के रूप में जाना जाने वाला देवलोक का वृक्ष कल्पवृक्ष का पौधारोपण किया और बताया कि इस वृक्ष का महत्त्व प्राचीन ग्रंथों वेद और पुराण में मिलता है, इसे स्वर्ग लोक का व्रक्ष भी कहा जाता है, क्योंकि इससे अपार सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इस वृक्ष की आयु 5000 वर्ष होती है। बताया गया है इसका फल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह हजारों तरह की मेडिसिन और कहीं तरह से खाद्य के रूप में उपयोगी है। इसे हमें अपने घर में गमले के रूप में भी लगा सकते हैं, जिससे हमारे घर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। वृक्षारोपण के इस अवसर पर आज अन्य फलदार पौधों में नींबू, कटहल आदि के वृक्ष लगाए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

Related Post