Latest News

राजू सोलंकी के स्थानांतरण के बाद जिले में अजाक्स की कमान संभालेंगे आर पी मेघवाल हुई नियुक्ति

Neemuch Headlines August 26, 2020, 7:02 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन अजाक्स जिला नीमच के जिला अध्यक्ष पद पर माननीय जे एन कंसोटिया ने आर पी मेघवाल ,उच्च माध्यमिक शिक्षक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। आर पी मेघवाल इससे पूर्व जिला कोषाध्यक्ष का पदभार संभाल रहे थे। उनकी कर्तव्यनिष्ठता, मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। आरपी मेघवाल के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से संपूर्ण अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग में खुशी की लहर व्याप्त है।

Related Post