Latest News

अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा में सिंगोली नगर को भी मिला प्रतिनिधित्व

प्रदीप जैन August 24, 2020, 9:12 pm Technology

समाजजनो सहित इष्ट मित्रो ने बधाईयाँ देकर कि उज्जवल भविष्य की कामना

सिंगोली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की 257 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी और इंदौर राष्ट्रीय संरक्षक सत्यनारायण शर्मा के मार्ग निर्देशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी जोशी पूना वाले द्वारा घोषणा करने पर 4 राष्ट्रीय संगठन मंत्रियों में क्षेत्र अनुसार प्रतिनिधित्व दिया गया जिसमें सिंगोली से राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुमार जोशी,सिंगोली समाज अध्यक्ष बाबू लाल शर्मा को उपमंत्री तथा बनवारी लाल जोशी ओर हरिश शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त कर जिम्मेदारीया दी गई नियुक्ति की घोषणा होने पर सिंगोली ही नहीं पूरे क्षेत्र में सभी समाज बंधुओं सहित इष्ट मित्रो में खुशी की लहर दौड़ गई एवं सभी ने एक दूसरे को बधाईयां देकर उज्जवल भविष्य कि मंगलमयी अनन्त शुभकामनाएं दी सिंगोली जैसे एक छोटे से नगर से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा मैं पहली बार एक साथ चार व्यक्तियों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अग्रज संगठन पदाधिकारीयो का धन्यवाद आभार प्रकट कर संगठन व समाज के प्रति भरोसा कर दिये गये दायित्व व जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से समाज व संगठन को उन्नति के शिखर पर पहुचाने का नव नियुक्त पदाधिकारियों ध्दारा दृढ संकल्प लिया गया।

Related Post