Latest News

01 क्विंटल डोडाचुरा ले जाने वाले आरोपी की जमानत खारिज की गई।

Neemuch Headlines August 24, 2020, 5:54 pm Technology

नीमच। जसवंत सिंह यादव, विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस एक्ट, नीमच द्वारा 01 क्विंटल डोडाचुरा ले जाने वाले आरोपी सरजीत सिंह पिता चनन सिंह, उम्र-51 वर्ष, निवासी-अजीत नगर, जिला लुधियाना (पंजाब) का जमानत आवेदन खारिज किया गया। लोक अभियोजक मनीष जोशी द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया की घटना दिनांक 29.07.2020 की हैं। सहायक उप.निरी. देवेन्द्र सिंह सेंगर के द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी के अधिपत्य वाले वाहन ट्रक क्रमांक पीबी 13 एबी 9393 से 01 क्विंटल अवैध मादक पार्दथ जप्त किया था। मौके की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर थाना नीमच सिटी पर अपराध क्रमांक 300/2020, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्ध किया गया। जिस पर आरोपी सरजीत सिंह को विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस के समक्ष पेश किया गया। जहां आरोपी द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया। लोक अभियोजक मनीष जोशी द्वारा आरोपी की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन का विरोध किया। जिस पर श्रीमान जसवंतसिंह यादव, विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस एक्ट, नीमच द्वारा आरोपी सरजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन खारिज किया गया।

Related Post