Latest News

कैबिनेट मंत्री सखलेचा ने अटल बिहारी वाजपेयी यात्री प्रतिक्षालय व वीरेंद्र कुमार सखलेचा वाटिका का लोकार्पण किया

Neemuch Headlines August 22, 2020, 11:07 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सरवानिया महाराज में अटलबिहारी वाजपेयी यात्री प्रतिक्षलय व वीरेंद्र कुमार सखलेचा वाटिका (उद्यान) का लोकार्पण किया। इस दौरान खाकर देव मंदिर के पास स्थित प्रार्थना कक्ष के विस्तार हेतु 1 लाखरुपए की घोषणा भी की। नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड पर याित्रयोंकी सुविधा के लिए करीब 6 लाख रूपए की लागत से यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से प्रतिक्षालय का निर्माण किया गया। वहीं नगर के सौंदर्यीकरण हेतूनगर में वीरेंद्र कुमार सखलेचा वाटिका (उद्यान) का भी निर्माण किया। शनिवार की शाम करीब 5 बजे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सरवानिया पहुंचे। यहां पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पुखराज सुरेश जाट, जिला मंत्री मोहन खिंची, जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, सरवानिया नगर अध्यक्ष भुपेश देवडा की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेयर यात्री प्रतिक्षलय व वीरेंद्र कुमार सखलेचा वाटिका (उद्यान) का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री सखलेचा ने कोराना योद्धाओं का सम्मान किया। साथ ही मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के तहत स्वीकृत अनुग्रह सहायता एवं विवाह सहायता राशि स्वीकृति के पत्र भी हितग्रािहयों को बांटे। सीएमओ ब्रज मोहन वैष्णव ने बताया राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। इस दौरान नागरिकों की मांग पर सखलेचा ने खाकर देव मंदिर के पास स्थित पार्थना कक्ष के विस्तार हेतु 1 लाख रूपए विधायक निधि देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रूपेंद्र जैन एवं आभार सुरेश जाट ने माना। इस अवसर पर सिंगोली पूर्व मण्डल अध्यक्षअशोक सोनी विक्रम, जिला पंचायत सदस्य कारूलाल चौहान, जनपद सदस्य पन्नालाल माली, घीसालाल मकवाना, सरवानिया नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, शिवम पुरोहित, सुभाष भट्ट आमली भाट, मोरवनयुवा मोर्चा अध्यक्ष रामनारायण राठौर, राधेश्याम राठौर, कैलाश सोनी, भरत जाट, राजेंद्रसिंह,अर्जुन माली, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अर्जुन बाफना, युगल डाढ, सोहन माली अभिषेक शर्मा, राधेश्याम मेघवंशी,मुकेश पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Related Post