सावधान...नीमच जिले के लॉकडाउन के बारे में भ्रामक समाचार ना फैलाये अन्यथा जाना पड़ सकता है जेल

neemuch headlines August 20, 2020, 7:48 pm Technology

नीमच। समाचार प्रकाशित करने वाले के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी नीमच आज किसी व्हाट्सएप ग्रुप में नीमच जिले के बारे में समाचार डाला गया है, कि शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन नीमच जिले में रहेगा, जिस किसी ने यह समाचार डाला हे उसका पता लगाया जा रहा हे यह भ्रामक असत्य है। एडिशनल कलेक्टर विनय कुमार धोखा ने बताया है कि शासन के आदेश अनुसार लॉकडाउन के लिए केवल रविवार निर्धारित किया गया है एवं अगर lock-down रखना है या बढ़ाना है ,तो मध्यप्रदेश शासन से अनुमति लेना आवश्यक है ,इस तरह से भ्रामक समाचार फैलाने वालों को इससे बचना चाहिए अन्यथा उन्हें जेल जाना पड़ेगा।

Related Post