रामपुरा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की जयंती मनाई

SADIK BEG August 20, 2020, 7:20 pm Technology

रामपुरा। देश के पुर्व प्रधानमंत्री एवं सुचना क्रांति के अग्रदुत राजीव गांधी जी की जयंती रामपुरा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने प्रातः 2.30 बजे रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर मनाई। सर्वप्रथम राजीव जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया, समस्त कांग्रेसजन ने बारी बारी से पुष्प चड़ाए। कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारीयों ने राजीव जी के जीवन पर प्रकाश भी डाला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, शादीक बैग बाबूभाई पांडे गुड्डू भाई वर्दीचंद मालवीय आदि ने राजीव गांधी की जीवनी के बारे में उद्धबोदन दिया। तथा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया ने बताया आज जो देश जिस सदी मे खड़ा है वो राजीव जी की ही देने है। राजीव जी का सपना था कि पंचायती राज के माध्यम से देश की हर गांव व पंचायत में विकास हो। संचार क्रांति के माध्यम से हर युवा को कम्प्युटर एवं मोबाईल से जोड़ा, आज हमारे देश का हर युवा कम्प्यूटर और मोबाईल युग से जुड़ चुका है। युवाओं को मताधिकार 18 वर्ष की आयु में देने वाले राजीव गांधी ही थे। आज का दिन हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए महत्वपुर्ण है हम आज के दिन को सद्भावना दिवस के नाम से मनाते है!

Related Post