भाजपा की दबंग नेत्री सुश्री प्रीति बिरला जय भारत मंच की महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, शीघ्र करेंगी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार

Neemuch Headlines August 18, 2020, 7:24 pm Technology

नीमच। जय भारत मंच मध्यप्रदेश संगठन के प्रति आपकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व कौशल व जनकल्याण के कार्यक्रमों में भागीदारी को दृष्टिगत रखते हुए संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संगठन के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नई दिल्ली) व संगठन के संरक्षक गिरीश जुयाल (दिल्ली) के मार्गदर्शन मे व मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष संतोष जोशी की सहमति से व संगठन मंत्री अर्जुन सिंह की अनुसंशा से प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति के पद पर भाजपा की दबंग नेत्री सुश्री प्रीति बिरला नीमच की नियुक्ति की गयी।

नवीन दायित्वों के साथ सुश्री बिरला शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संस्था के उद्देश्यो के लिए सतत कार्य करेंगी। संगठन के दवारा पदत्त दायित्व का निर्वहन जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में करते हुए संगठन के जनकल्याणकारी कार्यों व राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करेंगी। सुश्री प्रीति बिरला को जय भारत मंच परिवार में महत्वपूर्ण पद मिलने से ईस्ट मित्रो और सहयोगियों में हर्ष का माहोल है। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर विभिन्न संगठनो ने सुश्री बिरला को बधाई प्रेषित की।

Related Post