कैबिनेट मंत्री सकलेचा के सिंगोली आगमन पर जोरदार स्वागत सत्कार हुआ।

प्रदीप जैन August 17, 2020, 4:17 pm Technology

क्षैत्र में विकास के नये आयाम स्थापित होगे- सकलेचा

सिंगोली। जावद क्षैत्र के विधायक एवं शिवराज सरकार के काबीना मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के सोमवार सुबह 11 बजे सिंगोली पधारने पर क्षैत्र वासियों द्वारा जोरदार स्वागत सत्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार शिवराज सरकार मे मंत्री बनने के बाद पहली बार सिंगोली नगर मे आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मे अपने लाड़ले नेता नेता के स्वागत हेतु जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोमवार को काबीना मंत्री सकलेचा जावद से चल कर प्रातः 11 बजे जैसे सिंगोली जैन मांगलिक भवन छत्री बाग पर पहुंचे वैसे ही क्षैत्र के कार्यकर्ताओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों का सैलाब उमड़ पड़ा।

भाजपा मंडल सिंगोली द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने अपने लाड़ले नेता नेता का स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुलीचंद जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा सुनीता राजकुमार मेहता सरस्वती शिशु मंदिर की केशव शिक्षण समिति सासंद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष जैन नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर दिगम्बर जैन समाज असाशकिय शिक्षण संघ समिति शासकीय शिक्षक संघ पत्रकार संघ कपड़ा व्यापारी संघ किराणा व्यापारी संघ आसपास क्षैत्र की पंचायतों के सरपंच गण सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने मंत्री सकलेचा का स्वागत अभिनन्दन किया। स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में आयोजको द्वारा शासन की एडवाइजरी का पालन करने का पुरा प्रयास किया गया परन्तु लोगो के जोश एवं उत्साह के आगे सब हवा हवाई हो गया जबकि मंत्री सकलेचा स्वंय बार बार इसकी पालना का अनुरोध करते देखे गये। प्रशासनिक अमला भी पुरी तैय्यारी के साथ स्वागत स्थल पर मौजूद था पर वो भी लोगे के उत्साह के आगे बेबस सा दिखाई दिया। स्वागत अभिनन्दन समारोह में पूर्व विधायक दुलीचंद जैन सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गौखरू पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम राजकुमार मेहता मोतीलाल धाकड़ प्रकाश शर्मा निशांत जोशी मनीष जैन बाबु गुर्जर कोशल व्यास सुगन लाल धाकड़ राधेश्याम धाकड़ राधेश्याम मेघवंशी, सुनिता मेहता सुनिता माहेश्वरी प्रभा सुराणा लता शर्मा मधु पालीवाल आदी अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। *पत्रकारो से हुए रुबरू हुए मंत्री सकलेचा* क्षैत्र में विकास के नये आयाम स्थापित होगे यह कहना है मध्यप्रदेश सरकार के काबीना मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का। पत्रकारो से रूबरू होते हुए शिवराज सरकार मे मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने जावद विधानसभा क्षैत्र सहित नीमच जिले में विकास की गंगा बहने की बात कही जिसमे औधोगिक क्षेत्र हो या रोजगार की बात हो या क्षैत्र में शिक्षा चिकित्सा या अन्य विकास कार्यो की बात हो सभी को प्राथमिकता के आधार पर पुरा किया जावेगा मंत्री सकलेचा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हमने पिछले दस साल तक क्षैत्र में औधोगिक विकास की पहली आवश्यकता विधुत पूर्ति के लिए काम किया ओर क्षैत्र में अभी विधुत सप्लाई पुरी है अब हम औधोगिक विकास के लिए काम करेंगे क्षैत्र के युवा इसके लिए आगे आयें उन्हें सरकार पुरी मदद ओर सहयोग करेगी जमीन से लेकर पैसा तक सरकार उपलब्ध करवायेगी आप लोग उधोग हेतु प्रेरित करे सकलेचा ने यह भी बताया कि जावद के पास टेक्सटाइल्स उधोग की तैयारी चल रही है शीघ्र ही शकारात्मक परिणाम आयेगे सिंगोली क्षैत्र में भी सेन्ड स्टोन को लेकर उधोग स्थापित करने की योजना है इसके लिए स्थानीय युवाओं को आगे आना चाहिए। मंत्री सकलेचा ने सिंगोली मे काॅलेज भवन के उदघाटन एवं अन्य विषय चालु करवाने की बात भी पत्रकारो सवाल के जवाब में कही इसके अलावा रतनगढ़ घाट को सुधारने की योजना भी बनाई गई है इसके लिए सकलेचा ने बताया कि एक रास्ता ओर बनाने की योजना है सरकार की ताकी वैकल्पिक व्यवस्था हो जाने से लोगो को परेशानी नही हो ऐसा प्रयास करते हुए रतनगढ़ घाट को ठीक किया जावेगा। पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन सचिव अतुल मेहर उपाध्यक्ष मेहबूब मेव तहसील अध्यक्ष राजेश कोठारी नगर अध्यक्ष सुनील नागौरी दीनेश जोशी राधेश्याम तिवारी सतीश सेन आजाद निलगर आदी पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Related Post