Latest News

मोटरसाईकल से डोडाचुरा ले जाने वाले आरोपीगण की पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत की गई।

neemuch headlines August 10, 2020, 5:12 pm Technology

मनासा। मनीष कुमार पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस एक्ट, मनासा द्वारा मोटरसाईकल से 13 किलों डोडाचुरा भरकर ले जाने वाले आरोपीगण की पुछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत की गई। सहायक मिडिया सेल प्रभारी एडीपीओं योगेश कुमार तिवारी द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया की घटना दिनांक 07.08.2020 को रात के 10ः00 बजे कंजार्ड़ा रोड़ डिकेन की हैं। सहायक उप.निरी. विपिन महीश के द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर कंजार्ड़ा रोड़ डिकेन में नाकेबंदी के दौरान आरोपीगण के अधिपत्य वाले वाहन मोटरसाईकल क्रमांक आर.जे. 20 एस.जी. 4007 से दो कट्टे अफीम पौधे का डोडाचुरा कुल 13 किलोग्राम अवैध मादक पार्दथ जप्त किया था। मौके की कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर थाना मनासा परं अपराध क्रमांक 300/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान मनासा पुलिस द्वारा आरोपीगण को मनासा न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपीगण द्वारा डोडाचुरा लाने ले जाने व अन्य आरोपी के संबंध में पुछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड आवेदन प्रस्तुत किया गया। मनीष कुमार पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस एक्ट, नीमच द्वारा आरोपीगण 1. रविना उर्फ खेमराज पिता सोजी कछावा, उम्र-32 वर्ष, 2. बंसतीलाल पिता मांगीलाल चावड़ा, उम्र-45 वर्ष, निवासी- शिवपुरीया, कुकडे़श्वर, जिला-नीमच का पी.आर. पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत कर पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Post