Latest News

अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम से सिंगोली नगर के रामभक्तों मे जबरदस्त उत्साह, पुरे नगर में घर घर दीप जला दीपोत्सव मनाया

प्रदीप जैन August 6, 2020, 8:30 pm Technology

सिंगोली। कल अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो सम्पन्न हुआ इस बात को लेकर सिंगोली नगर के राम भक्तों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला दोपहर को जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की शिला रख कर शिलान्यास किया ठीक उसी समय बालाजी मित्र मंडल द्वारा तहसील कार्यालय के बाहर बने भोले नाथ के मंदिर पर तौरण द्वार बना जोरदार आतिशबाजी की ओर ढ़ोल की थाप पर युवा नाचते गाते अपनी खुशी का इजहार किया बालाजी मित्र मंडल अध्यक्ष निशांत जोशी द्वारा मिठाई का वितरण भी किया गया। इसके अलावा शाम सात बजे भाजपा कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम के नेतृत्व में खुशी मनाई गई ओर आतिशबाजी एवं ढ़ोल बजा मिठाई वितरित की गई। वही नगर के वार्ड क्रमांक 13 मे स्थित गुर्जर समाज के राम जानकी मंदिर पर 108 घी के दीपक लगा रोशनी कर महा आरती एवं सुन्दर कांड का पाठ किया गया तथा बारी के बालाजी किलेश्वर बालाजी तलाई वाले बालाजी अखाड़ा वाले बालाजी मंदिर सहित पुरे नगर में घर घर दीप जला दीपोत्सव मनाया नगर के सभी राम भक्तों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला क्षैत्र के सबसे बुजुर्ग ओर वरिष्ठ पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने भी अपने घर दीप जला दीपोत्सव मनाया ओर कहा की आज महसूस हुआ कि सपना भी सच होता है ओर ये कर दिखाया है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर जैन के मन में भारी खुशी देखी गई। उज्जवल भारत अभियान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम नगर अध्यक्ष निशांत जोशी वरिष्ठ कार्यकर्ता ओंकार लाल शर्मा कैलाश जोशी एडवोकेट मोतीलाल धाकड़ हरिश शर्मा ओमप्रकाश पाराशर राजकुमार व्यास राजकुमार मेहता राजकुमार व्यास कोशल व्यास सुगन लाल धाकड़ राधेश्याम धाकड़ राधेश्याम मेघवंशी मंडल युवामोर्च अध्यक्ष मनीष जैन सुनील सोनी भाया सोनी प्रकाश शर्मा मुकेश माहेश्वरी दिनेश जोशी शिव शर्मा बाबू गुर्जर लव तिवारी अशोक राठौर आदी अनेक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी।

Related Post