Latest News

संदिग्ध अवस्था में 22 वर्षीय विवाहित महिला की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

neemuch headlines August 4, 2020, 6:39 pm Technology

मनासा! मनासा तहसील के कंजार्डा चौकी क्षेत्र के गाँव करमदी के जंगल मे सरकारी कुएं में एक २२ वर्षीया महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी! प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रक्षाबंधन के एक दिन पहले घर से लापता हो गयी थी, परीजनो ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवाई थी! जानकारी के अनुसार मृतिका कालीबाई पति बालू गुर्जर, के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर कुँए में फेकने का लगाया आरोप। मंगलवार को शव का पीएम सरकारी अस्पताल में हुआ। मृतिका के काका गोपाल गुर्जर ने सास ससुर व पति पर लगाया हत्या का आरोप। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। कंजार्डा चौकी प्रभारी विपिन मसीह ने बताया की चौकी पर गुमशुदगी दर्ज नही कराई गई। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।

Related Post