Latest News

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर श्रवणी कर्म किया गया

प्रदीप जैन August 4, 2020, 2:11 pm Technology

सिंगोली!रक्षा बंधन के पावन अवसर नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा श्रावणी कर्म किया गया नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावणी कर्म किया गया जिसमें नगर के ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने भाग लिया श्रावणी कर्म अपने पूर्वजो को तर्पण देने का उनको याद करने का कार्यक्रम रखा जाता है भूतेश्वर महादेव स्थित बगीचे में श्रावणी कर्म किया गया जिसमें गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ओंकार लाल शर्मा, कैलाश चंद्र जोशी, महासभा नीमच के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, सिंगोली नगरसभा के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, बंसी लाल शर्मा, राजेंद्र जोशी, कैलाश चंद शर्मा, नंदलाल शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सुधीर शर्मा, शंभू लाल शर्मा, सुभाष शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, हेमंत शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र तिवारी, चंद्र प्रकाश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा आदि समाज जन उपस्थित थे श्रावणी कर्म के पश्चात गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के चारभुजा नाथ मंदिर पर हवन यज्ञ किया गया तथा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया सभी कार्यक्रमों में ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

Related Post